Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जींद में नेशनल हाईवे 352 पर बनेगा चार लेन का बाहरी रिंग रोड, मुख्यमंत्री ने दी परियोजना को मंजूरी

हरियाणा प्रदेश के जींद शहर में नई रिंग रोड की मंजूरी मिलने के बाद शहर के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया है। यह रिंग रोड जींद शहर की हांसी, हिसार, नारनौंद सहित बरवाला शहर से कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। इस रोड की लंबाई तकरीबन साढ़े 8 किलोमीटर रखी जाएगी।

NEW RING ROAD JIND
NEW RING ROAD JIND

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के बाहर नया रिंग रोड बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान सीएम ने जींद शहर में नया रिंग रोड बनाने की परियोजना को हरी झंडी दी है। उन्होंने कहा कि जींद में वाहन चालकों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रस्तावित रिंग रोड का काम पूर्ण होने के बाद जींद शहर में उद्योगों को बढ़ावा और नए रोजगार उत्पन्न होने में भी मदद मिलेगी। इस रोड की लंबाई तकरीबन साढ़े 8 किलोमीटर रखी जाएगी।

रिंग रोड बनने से जींद शहर की भिवानी, हिसार, हांसी और बरवाला से सफर होगा आसान

हरियाणा प्रदेश के जींद शहर में नई रिंग रोड की मंजूरी मिलने के बाद शहर के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया है। यह रिंग रोड जींद शहर की हांसी, हिसार, नारनौंद सहित बरवाला शहर से कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। इस रोड के निर्माण से रोहतक और नरवाना व पंजाब की तरफ से आने वाले वाहन शहर में घुसने की बजाय रिंग रोड के रास्ते से बरवाला, भिवानी, हांसी, हिसार और नारनौंद की तरफ यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान में नरवाना और पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों को हिसार, बरवाला और हांसी की तरफ यात्रा करने के लिए जींद शहर के पटियाला चौक से होकर आना पड़ता है। वहीं रोहतक की तरफ से आने वाले वाहनों भिवानी के लिए रोहतक बायपास से जींद नई अनाज मंडी के रास्ते भिवानी रोड पर रहे हैं।

जींद शहर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में बसे दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

जींद में प्रस्तावित नई रिंग रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर को यातायात के दबाव से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही आसपास लगता दर्जनों गांवों के लोगों के लिए भी यह रोड विकास के नए दरवाजे खोलेगा। इसके अलावा इस रिंग रोड के निर्माण से शहर की पश्चिमी और दक्षिणी दिशा में बसे जिलानी, राजपुरा, इगराह, इंटल कलां, जलालपुर कलां, जुलाना विधानसभा के घिमाना गांव सहित दर्जनों गांव के लोगों के लिए विकास के नए दरवाजे खोलेगा। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान जींद शहर पर यातायात का दबाव कम करने और वाहन चालकों का सफर आसान करने के लिए इस परियोजना को हरी झंडी दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सोयाबीन के भाव में प्लांट में आई तेजी, देखिए आज का मंडी भाव