Special Trains : छठ-दिवाली के अवसर पर आपको राजस्थान से यूपी बिहार जाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। इंडियन रेलवे के द्वारा यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है वहीं का यह स्पेशल ट्रेनों के नए फेरे भी लगाए जाएंगे. वही रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों का संचालन नवंबर दिसंबर तक किया जाएगा। रेलवे के फैसले से जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश बिहार प्रयागराज हरिद्वार मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
यूपी बिहार के लिए राजस्थान से स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वही श्रीगंगानगर समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही साथ मदार पटना, प्रयागराज साबरमती और कानपुर सेंट्रल असारवा के बीच में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा
हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए साबरमती हरिद्वार, वेरावल हरिद्वार और बाड़मेर हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। अजमेर और उदयपुर से भी ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लाल कुआं साबरमती स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर तक चलाई जाएगी।
मुंबई और दक्षिण भारत के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन
जोधपुर चेन्नई और कोयंबटूर जोधपुर कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही साथ बांद्रा टर्मिनस मुंबई सेंट्रल और सोलापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
रेलवे के द्वारा अपील किया गया है कि आप आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर ही टिकट बुकिंग करें क्योंकि तिवारी सीजन में टिकट के नाम पर स्कैम के घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है जिससे बचने की जरूरत है।


