Jio IPO LIVE: देश में करोड़ों की संख्या में जिओ आईपीओ का राह देख रहे लोगों की चार दिन बाद इंतजार की घड़ियां खत्म हो जाएगी। अगले 17, 18, 19 और 20 अक्टूबर का इंतजार खत्म होने के बाद बुधवार, 21 अक्टूबर को देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुलेगा। कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने इसे अगली पीढ़ी के नेतृत्व का प्रमाण बताते हुए कहां कि यह अब तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से शुरू होने जा रहा देश का सबसे बड़ा आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। बता दें कि सेबी (SEBI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जिओ प्लेटफार्म के ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस को 28 अगस्त को मंजरी दी थी।
21 अक्टूबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 27 करोड़ शेयर करेंगी जारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जिओ प्लेटफार्म की ओर से चार दिन बाद 21 अक्टूबर, बुधवार को 27 करोड़ शेयर जारी करने हेतु आईपीओ खोला जाएगा। कंपनी द्वारा जियो शेर का प्राइस पेट 1065 से 1119 रुपए रखा गया है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बोली की तारीख 19 अक्टूबर तय की है। वहीं आम पब्लिक के लिए जिओ आईपीओ 21 अक्टूबर को खोला जाएगा। यह आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है, इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर्स इंडिया ने 27,858 करोड रुपए के साथ देश का सबसे बड़ा आईपीओ बोला था।
कर्मचारियों को मिलेगी प्रति शेयर ₹50 की छूट
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा इस आईपीओ के तहत 3 हजार करोड रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों और शेयर होल्डर्स के लिए 3000 करोड़ का रिजर्वेशन रखा है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए रखे गए 500 करोड रुपए तक के शेयर रिजर्वेशन में कर्मचारियों को प्रतिशत 50 रुपए की छूट मिलेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 21 अक्टूबर को 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें कि जिओ प्लेटफार्म इस समय 52.44 करोड़ सब्सक्राइबर बेस के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी है।


