Haryana Roadways: हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा प्रदेश के सिरसा जिले से जयपुर के बीच शुरू की गई हरियाणा रोडवेज सुपरफास्ट बस सिरसा और जयपुर के बीच यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। इस बस के शुरू होने से सिरसा जिले के नाथुसरी-चोपटा ब्लॉक के दड़बा, गिगोरानी, कागदाना सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। हरियाणा राज्य परिवहन के सिरसा डिपो द्वारा शुरू की गई है बस सिरसा बस स्टैंड से चलकर नाथूसरी-चौपटा और कागदाना गांव के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके बाद राजस्थान के गांधी, भादरा, तारानगर, चूरू, फतेहपुर, सीकर और रिंगस होते हुए जयपुर पहुंचेगी।
सिरसा से जयपुर के बीच इस प्रकार रही कि समय-सारणी
हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा शुरू की गई शिक्षा और जयपुर के बीच हरियाणा रोडवेज की सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस सिरसा बस स्टैंड से सुबह 8:00 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह बस नाथूसरी-चौपटा, कागदाना होते हुए गांधी से सुबह 9:20 बजे, भादरा से सुबह 9:50 बजे,तारानगर से दोपहर 12:00 बजे,चूरू से दोपहर 1:15 बजे,फतेहपुर से दोपहर 2:00 बजे,सीकर से दोपहर 3:15 बजे और रिंगस से शाम 4:00 बजे चलकर जयपुर शाम 5:15 बजे आगमन करेगी।
वापसी में इस प्रकार रहेगी समय-सारणी
हरियाणा राज्य परिवहन की सिरसा डिपो द्वारा शुरू की गई सुपरफास्ट बस सर्विस जयपुर से सिरसा के लिए सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह बस रिंगस से सुबह 8:40 बजे, सीकर से सुबह 9:50 बजे फतेहपुर से सुबह 11:00 बजे, चूरू से दोपहर 12:15 बजे, तारानगर से दोपहर 1:30 बजे, भादरा से दोपहर 3:40 बजे और गांधी से शाम 4:00 बजे चलकर सिरसा शहर में लगभग शाम 5:10 बजे आगमन करेगी। यह बस सिरसा जिले के यात्रियों सहित राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और जयपुर जिले के यात्रियों का भी सफर आसान बनाएगी।


