Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के जींद शहर में नए सेक्टरों के रहवासियों को सीवर ओवरफ्लो और ब्लॉकेज से मिलेगी राहत, पाइप दबाने का कार्य शुरू

जींद शहर के नए सेक्टरों में रहने वाले रह वासियों के लिए निर्माण कार्य के तहत सर्विस रोड के साथ-साथ बेहद मोटी और मजबूत पाइपें दबाई जा रही हैं। अनुज ढांडा, जेई, एचएसवीपी, जींद ने बताया कि नई सेक्टरों में रहने वाले नागरिकों को भविष्य में जलभराव या ओवरफ्लो की समस्या दोबारा पैदा न हो इसके लिए विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में डाली जाने वाली मेन राइजिंग सीवरेज लाइनें काफी हाई-कैपेसिटी की हैं.

HARYANA NEWS
HARYANA NEWS

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के जींद शहर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चार नए सेक्टरों में रहने वाले बाशिंदों के लिए राहतभरी खबर है। इन सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो और ब्लॉकेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे रहवासियों को अब राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार एचएसवीपी के चार नए सेक्टरों की इस पुरानी और विकट सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए आखिरकार धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है। शहर में गोहाना रोड स्थित पिंडारा के समीप से हाईवे की सर्विस लेन के साथ इन सेक्टरों की सीवरेज लाइनों को मुख्य मास्टर लाइन से जोड़ने के लिए पाइप लाइन दबाने का कार्य विभाग द्वारा युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

भविष्य में जलभराव या ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी मुक्ति

जींद शहर के नए सेक्टरों में रहने वाले रह वासियों के लिए निर्माण कार्य के तहत सर्विस रोड के साथ-साथ बेहद मोटी और मजबूत पाइपें दबाई जा रही हैं। अनुज ढांडा, जेई, एचएसवीपी, जींद ने बताया कि नई सेक्टरों में रहने वाले नागरिकों को भविष्य में जलभराव या ओवरफ्लो की समस्या दोबारा पैदा न हो इसके लिए विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में डाली जाने वाली मेन राइजिंग सीवरेज लाइनें काफी हाई-कैपेसिटी की हैं, जो 1000 एमएम और 600 एमएम की बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां से लेकर सेक्टरों तक मोटे पाइपों की लाइन दबाने का टेंडर दिया हुआ है। जेई अनुज ढांडा ने बताया कि करीब 4700 मीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाने और डिस्पोजल पंप स्थापित करने के प्रोजेक्ट पर करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सेक्टरों में राइजिंग सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य हुआ शुरू

अनुज ढांडा, जेई, एचएसवीपी, जींद ने बताया कि सेक्टरों में मेन राइजिंग सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। एचएसवीपी के चारों नए सेक्टरों में सीवरेज की लाइनें तो दबाई गई थीं लेकिन मेन राइजिंग सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य अब शुरू किया गया है। इससे इन सेक्टरों के रहवासियों का सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। जेई अनुज ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के दौरान सेक्टर-9 में डिस्पोजल पंप हाउस बनाया जाएगा, जहां से गंदा पानी एकत्रित कर मेन लाइन के जरिए एसटीपी में पहुंचेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में गांवों की लाखों संपत्तियों पर बड़ा फैसला, रिकार्ड सुधारने के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू