Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश के कैथल जिले से कटरा के बीच हरियाणा रोडवेज की माता वैष्णो देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू हो चुकी है। यह बस हरियाणा के कैथल जिले के साथ पंजाब प्रदेश के पटियाला लुधियाना जालंधर और पठानकोट सहित कई शहरों के माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाएगी। हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो द्वारा शुरू की गई कटरा के लिए सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस कैथल से रवाना होकर पेहवा के रास्ते वाया पटियाला, सरहिन्द, लुधियाना और जालंधर के रास्ते दसुआ, मुकेरियां, पठानकोट, लखनपुर, कठुआ और सांबा होते हुए जम्मू कटरा तक का सफर तय करेगी।
कैथल से कटरा के लिए इस प्रकार रहेगा
हरियाणा रोडवेज द्वारा कैथल से कटरा के बीच शुरू की गई माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस सुपरफास्ट बस कैथल बस स्टैंड से सुबह 07:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह बस पेहवा से सुबह 08:30 बजे, पटियाला से सुबह 09:47 बजे, जालंधर दोपहर 01:25 बजे और पठानकोट से शाम 05:00 बजे चलकर कटरा पहुंचेगी।
वापसी में यह कटरा से कैथल के लिए मध्यरात्रि 12:10 पर रवाना होगी। यह बस जालंधर से कैथल के लिए प्रात: 04:30 बजे चलेगी। इस बस के शुरू होने से जम्मू कटरा का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की यात्रा भी आसान होगी। कैथल डीपो की यह सुपरफास्ट बस हरियाणा की पंजाब जम्मू कश्मीर राज्य से बस कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगी।


