Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर को 2028 की शुरुआत में मिलेगी नए एलिवेटेड रोड की सौगात, 3 चौराहों पर जाम से मिलेगी मुक्ति, 25% कार्य हुआ पूर्ण

जयपुर शहर में यह एलिवेटेड रोड 2028 की शुरुआत में फरवरी महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। अमृत सिंह, प्रोजेक्ट एक्सईएन, जेडीए (JDA) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोड पर सरकार द्वारा 218 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बीते 1 वर्ष में रोड का निर्माण कार्य लगभग 25% पूर्ण कर लिया गया है

रिद्धि-सिद्धि एलिवेटेड प्रोजेक्ट
रिद्धि-सिद्धि एलिवेटेड प्रोजेक्ट

Jaipur News: जयपुर शहर के यात्रियों को जाम से निजात दिलाने हेतु नए एलिवेटेड रोड के निर्माण का कार्य इन दिनों पर चल रहा है। जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में यह एलिवेटेड रोड 2028 की शुरुआत में फरवरी महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। अमृत सिंह, प्रोजेक्ट एक्सईएन, जेडीए (JDA) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोड पर सरकार द्वारा 218 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

बीते 1 वर्ष में रोड का निर्माण कार्य लगभग 25% पूर्ण कर लिया गया है और 2028 की शुरुआत में फरवरी महीने तक इस रोड का संपूर्ण निर्माण होने के बाद इसे आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से शहर में वाहन चालकों और आम रहवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। ‌

रिद्धि-सिद्धि एलिवेटेड प्रोजेक्ट गुर्जर की थड़ी को टोंक रोड से करेगा कनेक्ट

अमृत सिंह, प्रोजेक्ट एक्सईएन, जेडीए ने बताया कि रिद्धि सिद्धि एलिवेटेड प्रोजेक्ट पर विभाग द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। एक्सईएन ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड जयपुर शहर में गुर्जर की थड़ी को टोंक रोड से कनेक्ट करेगा। बता दें कि शहर में गोपालपुरा बाईपास पर निर्माणाधीन रिद्धि-सिद्धि एलिवेटेड प्रोजेक्ट के तहत रोड की लंबाई 2.1 किलोमीटर रखी गई है। इस रोड के निर्माण हेतु पाइलिंग, पाइल कैप का काम लगभग 90% तक पूरा हो चुका है।

नवंबर माह के अंत में शुरू होगी पियर पर स्लैब लॉन्चिंग

जयपुर शहर में बनने जा रहे एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। वर्तमान में एलिवेटेड रोड के यार्ड में सेगमेंट कास्टिंग तैयार की जा रही है। अमृत सिंह, प्रोजेक्ट एक्सईएन, जेडीए के अनुसार एलिवेटेड रोड पर नवंबर माह के अंत से पियर पर स्लैब लॉन्चिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जयपुर शहर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए डेडलाइन फरवरी 2028 तक रखी गई है और इस प्रोजेक्ट पर फरवरी 2028 की डेडलाइन के अनुसार ही कार्य चल रहा है।

तिराहों-चौराहों पर जाम से मिलेगी राहत

जयपुर में निर्माण अधिनियम रिद्धि-सिद्धि एलिवेटेड रोड को शहर में जाम की समस्या खत्म करने को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इस रोड के निर्माण से शहर के एक या दो नहीं बल्कि तीन चोरों पर वाहन चालकों को आए दिन होने वाली जाम की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यह रोड रिद्धि-सिद्धि तिराहा और सोमानी हॉस्पिटल चौराहा के साथ त्रिवेणी जंक्शन और 10-बी जंक्शन पर जाम से राहत देगा। 2.1 किमी लंबा और 17.20 मीटर चौड़ा यह एलिवेटेड रोड शहर के वैशाली नगर, श्याम नगर, चित्रकूट और मानसरोवर आवासीय क्षेत्रों को टोंक रोड के साथ JLN मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी देगा। इस रोड पर पैदल यात्रियों के लिए 2 मीटर लंबे फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा।