UPI Payment: कई बार ऐसा होता है गलती से हमारा पैसा किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। यूपीआई से एक बार ट्रांजैक्शन सफल होने के बाद दोबारा पैसा आसानी से नहीं मिल पाता और लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अगर आपका भी पैसा यूपीआई से गलत जगह ट्रांसफर हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपना पैसा आसानी से वापस पा सकते हैं इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा...
UPI ऐप पर शिकायत करें
आप अगर गूगल पे,फोन पे पेटीएम या किसी अन्य यूपीआई एप से पैसा भेजे हैं तो सबसे पहले आप पेमेंट का हिस्ट्री खोलें और इसके बाद ‘Help’, ‘Support’ या ‘Report Issue’ जैसे ऑप्शन पर जाएं।
शिकायत में आपको बताना होगा कि आपने किसी यूपीआई आईडी पर पैसा भेजा है इसके साथ ही ट्रांजैक्शन की तारीख, रकम की जानकारी और यूपीआई रेफरेंस नंबर भी बताना होगा। यूपीआई एप पर शिकायत करने के बाद आप टिकट नंबर संभाल कर रखें।
जिस व्यक्ति को गलती से भेजा है पैसा उससे करें संपर्क
अगर संभव हो सके तो जिस व्यक्ति के पास आपने गलती से पैसा भेजा है उसके पास रकम लौटाने का अनुरोध कर सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि किसी अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन या ओटीपी नहीं बताना है वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।
अपने बैंक को दे इसकी जानकारी
अगर संबंधित व्यक्ति ने आपका पैसा लौट आने से मना कर दिया है तो आपको तुरंत अपने बैंक को इसकी जानकारी देनी चाहिए। बैंक के द्वारा जांच पड़ताल के बाद आपके पैसे आपको वापस दिलाने की कोशिश किए जाएंगे।
आप चाहे तो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर भी इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट पर शिकायत करने के बाद आपके पैसे वापस मिलने के चांस कई गुना बढ़ जाएंगे।

