Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में युवाओं की जॉब सिक्योरिटी का रास्ता हुआ साफ, एक सप्ताह में होगी सभी औपचारिकताएं पूरी

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को की गई एक अहम बैठक में युवाओं की जॉब सिक्योरिटी हेतु भी आदेश जारी किए हैं। बैठक के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा एचओडी को युवाओं की जॉब सिक्योरिटी के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

HARYANA NEWS
HARYANA NEWS

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान जॉब सिक्योरिटी का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ी सौगात दी है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को की गई एक अहम बैठक में युवाओं की जॉब सिक्योरिटी हेतु भी आदेश जारी किए हैं। बैठक के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा एचओडी को युवाओं की जॉब सिक्योरिटी के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद प्रदेश के हजारों युवाओं की जॉब सिक्योरिटी का रास्ता साफ हो गया है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले को मिलेगी निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के बिजली अधिकारियों से चंडीगढ़ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान बिजली कर्मचारियों को ₹500 मासिक भत्ता देने के साथ प्रदेश के दो बड़े औद्योगिक शहर गुरुग्राम और फरीदाबाद में निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई शुरू करने के आदेश भी जारी किए दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद सिटी में पावर कट से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगा। इसके अलावा बैठक के दौरान बिजली अधिकारियों को गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित 220 कब सब स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और सेक्टर 38 स्थित पावर हाउस की चार दीवाली का निर्माण करने के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बिजली कब गलत आने पर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण करने के लिए बेहतर पॉलिसी बनाने के आदेश भी दिए हैं।