Rupees Rate Hike: भारतीय करेंसी रुपए में डॉलर के मुकाबले तेजी देखी गई है। रुपए में यह तेजी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर पर लगाई गई पाबंदियों के बाद दर्ज की गई है। बता दें कि कि शुक्रवार को भारतीय करेंसी रुपया 96.73 पर बंद हुआ था। वहीं आज 13 अक्टूबर, मंगलवार को भी रुपए की कीमतों में तेजी देखी गई है। डॉलर के मुकाबले कृपया आज 0.30% की मजबूती के साथ 95.45 पर कारोबार कर रहा है।
बीते वीकेंड के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डॉलर परफॉर्मेंस लगाने के उपाय की घोषणा के बाद सोमवार को रुपए में लगभग 1% और आज मंगलवार को 0.30% की तेजी देखी गई। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को रुपए ने एक प्रतिशत मजबूती के साथ 95.76 पर कारोबार किया। जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों के लिए खास डॉलर विंडो और फॉरेक्स हेजिंग के कड़े नियम से भारतीय करेंसी को मजबूती मिली है। बता दें कि की फर्स्ट 2027 में अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले 3.5% कमजोर हुआ है। ऐसे में सोमवार को हुई तेजी ने एक बार फिर रुपए की डॉलर के मुकाबले लगातार गिरती साख को सहारा दिया है।
RBI ने डॉलर की मांग कम करने हेतु की करैंसी पर सट्टेबाजी लगाने वाले ट्रेड पर रोक लगाने हेतु उपाय की घोषणा
भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने डॉलर की मांग कम करने हेतु उपायों की घोषणा किए हैं। आरबीआई की घोषणा के बाद रुपए में डॉलर के मुकाबले उछाल देखा गया। बता दें कि रिजर्व बैंक में डॉलर की मांग कम करने के लिए वीकेंड पर सपोर्ट मार्केट में करैंसी पर सट्टेबाजी लगाने वाले ट्रेड को कम करने के उपायों की घोषणा की है।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बिना अंडरलाइन एक्स्पोज़र वाले खास विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव ट्रांजैक्शन की सीमा को घटकर 50 लाख डॉलर कर दिया है। पहले यह सीमा 10 करोड़ डॉलर थी। आरबीआई के इस फैसले को हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से सोमवार और आज मंगलवार को लगातार रुपए को मजबूती मिली है।


