Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीपावली से पहले नायब सरकार का बड़ा ऐलान, बिजली कर्मचारियों को मिलेगा मासिक जोखिम भत्ता

रियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी लाभांवित होने वाले है। कर्मचारियों के खाते में जल्द ही जोखिम भत्ता आना शुरू हो जाएगा।

दीपावली से पहले नायब सरकार का बड़ा ऐलान, बिजली कर्मचारियों को मिलेगा मासिक जोखिम भत्ता
हरियाणा सरकार ने बिजली कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही जोखिम भत्ते की मांग को पूरा करते हुए इसे लागू करने का निर्णय लिया है।

Risk allowance announced : हरियाणा के बिजली कर्मचारियों को सरकार द्वारा जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। बिजली कर्मचारियों को यह भत्ता हर माह मिलेगा। बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हर समय जोखिम भरा होता है और इसके लिए कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार जोखिम भत्ता देने की मांग की जा रही थी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्मचारियों की इस मांग को देखते हुए चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक में आदेश दिए कि बिजली कर्मचारियों को हर माह वेतन के साथ 500 रुपये का अतिरिक्त जोखिम भत्ता दिया जाएगा।

हालांकि बिजली कर्मचारियों का कहना है कि यह भत्ता नाममात्र है और इसको बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार द्वारा जोखिम भत्ता देने की पहल करके कर्मचारियों को राहत दी है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारी लाभांवित होने वाले है। कर्मचारियों के खाते में जल्द ही जोखिम भत्ता आना शुरू हो जाएगा।

कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगे हुए कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की पहली की है। बैठक के अधिकारियों को आदेश दिए कि सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी की प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा किया जाए ताकि कर्मचारियों को दीपावली से पहले यह तोहफा दिया जा सके।