Weather News: हरियाणा राजस्थान पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। हरियाणा और राजस्थान केके हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।
रविवार को बीकानेर जैसलमेर चूरू हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों में बारिश हुई। वही बीकानेर और जैसलमेर के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम विभाग जयपुर के केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 13 से 15 अक्टूबर के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में भारी-बड़ी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के वजह से आज भी बीकानेर चूरू जैसलमेर हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर जैसे जिलों में मौसम बदला हुआ दिख रहा है। बीकानेर में शनिवार के रात से हीरो रुक कर बारिश हो रही है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।
हरियाणा में भी बदला मौसम
हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। रेवाड़ी गुरुग्राम कुरुक्षेत्र सोनीपत सहित कई जिलों में आज मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


