Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम ने किया एमसीएच विंग का निरीक्षण 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया ने नाथोतालाब स्थित राजकीय फतेहपुरिया मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र स्थित एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान लूणिया ने पर्ची काउण्टर, जांच लैब, चिकित्सकों के चैंम्बर, मरीजों के लिए बनाये गये वार्ड आदि का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राजकीय बगड़िया अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुरेश कालानी ने बताया कि लगभग सारी सुविधाएं जुटा ली गई हैं और जल्द ही उद्घाटन के बाद यहां पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा भी शुरू कर दी जायेगी। इसी प्रकार तैयार किए गए ऑपरेशन थियेटर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर उपखंड अधिकारी ने संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के बाद उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि जल्द ही अन्य बची हुई सुविधाओं को शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। लूणिया ने बताया कि अस्पताल तक आने वाली सड़क को दुरूस्त करने के लिए नगरपरिषद आयुक्त को कहा गया है। वहीं भाजपा नेता खुशीराम चांदरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण ने उपखंड अधिकारी को बताया कि अस्पताल के सामने काफी संख्या में आवारा पशु बैठे रहते हैं, जिनको यहां से हटवाया जावे। एसडीएम ने समुचित समाधान का आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा