Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर गांव बांय में किसानों ने किया प्रदर्शन

फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर गांव बांय में किसानों ने किया प्रदर्शन

तारानगर

तारानगर तहसील के गांव बांय में शुक्रवार को किसानों ने पिछले दिनों सर्दी के कारण खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में बहुत अधिक सर्दी पड़ी थी कई दिनों तक सुबह सुबह बर्फ भी जमी थी जिसके कारण यहां सरसों व चने की फसल पूरी तरीके से चौपट हो गई है किसानों ने पटवारी से गिरदावरी रिपोर्ट करवाने की मांग की है। वहीं आपको बताते चलें कि पिछले दिनों अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया गया था जिसमें से फसल बीमा क्लेम पटवारी रिपोर्ट के आधार पर करवाने की मांग की गई थी फसल बीमा कंपनियां सेटेलाइट से बीमा क्लेम करवा रही हैं जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान रघुनाथ सिंह यादव, रमेश यादव, भीमसैन प्रजापत, सीताराम प्रजापत, किशन यादव, बिसन सिंह, मनीष सोनी, सुरजीत यादव सहित काफी किसान मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा