Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जाट महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक 

जाट महाकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। आगामी 5 मार्च को जयपुर-विद्याधरनगर में आयोजित होने वाले जाट महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जाट छात्रावास में बैठक का आयोजन किया गया। भींवसिंह आर्य ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने कहा कि 5 मार्च को सुजानगढ़ से ज्यादा से ज्यादा लोग जयपुर पहुंचें और एक कमेटी का गठन करके हर पंचायत मुख्यालय से वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। कमेटी में दीपक भास्कर, बनवारीलाल बिजारणिया, बनवारीलाल कुलहरी, छोटूराम खिचड़, गुरूदेव गोदारा, नरेंद्र बेनीवाल, हुक्माराम चैधरी, महेंद्र गोदारा, हरीओम खोड़, मनसुख गोदारा, पीथाराम ज्याणी, रिछपनाल बिजारणिया, धर्मेन्द्र कीलका आदि को शामिल किया गया है। बैठक को हुक्माराम चैधरी, हरीसिंह जानू, महेंद्र गोदारा, कुंदनमल पूनिया, गोपाल खिचड़, रामनारायण रूलाणिया आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर रणसिंह श्योराण, भागीरथ बिजारणिया, कानाराम, विकास दैया, अशोक टांडी, गजेंद्र माचरा, अरविंद गढ़वाल, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन वार्डन बीएल कुलहरी ने किया। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा