Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

25 दिसम्बर से पहले डीपीसी करवाने की मांग 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद की स्थानीय ब्लॉक इकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्राचार्य धन्नाराम प्रजापत के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया को सीएम अशोक गहलोत के नाम सौंपकर स्कूल शिक्षा विभाग की सत्र 2022-23 की बकाया प्रधानाचार्य डीपीसी 25 दिसम्बर तक करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि सत्र 2022-23 की लम्बित प्रधानाचार्य डीपीसी उप प्रधानाचार्य से की जानी थी, किन्तु 8 माह का समय बीत जाने के बाद भी तथा पात्र उप प्राचार्य उपलब्ध होने के उपरांत भी डीपीसी नहीं की जा रही है। अतः पात्र शिक्षाधिकारियों को उनका हक दिलवाते हुए 25 दिसम्बर से पहले डीपीसी किए जाने के आदेश दिये जावें। ज्ञापन सौंपने के दौरान केसरीसिंह राजपूत, संतोष, पन्नेसिंह, रणजीतसिंह भींचर, नरेश थालौड़, बजरंगलाल, प्रेमचंद जाटमाली, जितेंद्र कुमार सोनी सहित अनेक लोग मौजूद हे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा