Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस 

हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय न्यायालय परिसर का 43 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंतसिंह भारी ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत अग्रवाल ने भी शिरकत की। इस अवसर पर एडवोकेट हरीश्चन्द्र पारीक ने विचार प्रकट करते हुए सुजानगढ़ में न्यायालयों की स्थापना के बारे में जानकारी दी। बार अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश दाधीच ने आभार प्रकट किया। संचालन एडवोकेट श्यामसुंदर खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर नवरतन पारीक एण्ड पार्टी व प्रेम चैहान द्वारा सांस्कृतिक व होली धमाल की प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर वकीलों के कदम थिरक उठे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा