जोधपुर: बासनी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर
जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं।

जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां संचालित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया।आग की भयावहता को देखकर स्थानीय लोगों और आसपास के कारखाना मालिकों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बासनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया है। फिलहाल किसी के हतहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं है जोधपुर से दिनेश कुमार की रिपोर्ट जयपुर टाइम्स
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
