जोधपुर: होटल गढ़-गोविन्द में सावन-भादव महोत्सव की धूम, जयश्री और कोमल बनीं विजेता
जोधपुर के होटल गढ़-गोविन्द में विनिता लक्ष्मण सिंह द्वारा आयोजित सावन-भादव महोत्सव में 180 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयश्री सोलंकी को मिस सावन और कोमल वैष्णव को मिसेज सावन चुना गया।

मारवाड की राजस्थानी ट्रेडिशनल मॉडल विनिता लक्ष्मण सिंह की ओर से होटल गढ़-गोविन्द में सावन-भादव महोत्सव आयोजित किया गया। मेहमानों में शहर विधायक मनीषा पंवार, इंटरनेशनल गायिका व डांसर आशा सपेरा, दीप्ति गोयल, अंशूल राठौड़, रोशनी परिहार, प्रकाश दास (प्रकाश मेकअप स्टूडियो), वंशिका और वीडियो क्रिएटर्स मौजूद रहे।इस मौके पर रैंप वॉक, डांस और मिसेज सावन व मिस सावन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें 180 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। विनिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारने के लिए हर साल किया जाता है। प्रतियोगिता में मिस सावन जयश्री सोलंकी व मिसेज सावन कोमल वैष्णव बनीं। इस आयोजन में यशवंत सोनी, कविता, दीपिका कंसारा, मुमल कंवर और रिया पवार का विशेष योगदान रहा।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
