Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रकाशदीप में सेलिब्रेशन वीक का शुभारंभ

अलवर। शिवाजी पार्क स्थित प्रकाशदीप सेकेंडरी स्कूल में 19 दिसंबर से सेलिब्रेशन वीक मनाया जा रहा है जिसमें चेयर रेस रिंग रेस जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते हुए इस उत्सव की शुरुआत की गई है विजेताओं(दीपक,पर्व,लोकेश दखलानी,संजना आदि) को मेडल्स प्रदान करते हुए विद्यालय निर्देशक दीपक बांगा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की और कहा कि यह आने वाले कल का भविष्य है।
खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यालय निर्देशक और प्रधानाचार्य के निर्देशन में अध्यापिका तरुण सैनी, दीपमाला, मनीषा, सपना आदि की देखरेख में संपन्न किया गया कार्यक्रम का संचालन सोनम प्रभु प्रेमी ने किया
आने वाले दिनों में फैंसी ड्रेस आर्ट एंड क्राफ्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हुए सेलिब्रेशन वीक का समापन किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR