Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
पाली

सुमेरपुर के चांगवां में 'परिवर्तन यात्रा': डॉ. रंजू रामावत ने ग्रामीणों के साथ साझा किए मुद्दे

पाली के सुमेरपुर स्थित चांगवां गांव में 'परिवर्तन की चौपाल' का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. रंजू रामावत ने ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सुमेरपुर के चांगवां में आयोजित परिवर्तन चौपाल में डॉ. रंजू रामावत और ग्रामीण
सुमेरपुर के चांगवां में आयोजित परिवर्तन चौपाल में डॉ. रंजू रामावत और ग्रामीण

चांगवां में पहुंची ‘परिवर्तन यात्रा’, चौपाल में उठी बदलाव की आवाज; डॉ. रंजू रामावत के साथ ग्रामीणों ने साझा किए मुद्दे

सुमेरपुर। गांव की चौपाल में इस बार मुद्दा सिर्फ समस्याओं का नहीं, बदलाव की जरूरत का रहा। “परिवर्तन की चौपाल” के तहत डॉ. रंजू रामावत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं, विकास की जरूरतों और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर खुलकर अपनी बात रखी।
ग्रामीणों के बीच भाजपा सरकार को लेकर नाराजगी और व्यवस्था में बदलाव की जरूरत का मुद्दा भी चर्चा में रहा। ग्रामीणों का कहना था कि गांवों की आवाज और जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की जरूरत है। इसी के साथ डॉ. रंजू रामावत ने जनता की बात सुनते हुए विकास और जनहित को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का संकल्प जताया।
चौपाल में खीमाराम , भोपाराम , मगाराम सिरवी, विजय सिंह जोधा, सिन्दरू ठाकुर, चंदन सिंह , कूकाराम देवासी, चुन्नीलाल भील, पद्मसिंह जाखोड़ा, उमाराम चौधरी, कपूराराम वार्ड पंच, पकाराम, लालाराम प्रजापति, छैल कंवर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

सुमेरपुर के चांगवां में 'परिवर्तन यात्रा': डॉ. रंजू रामावत ने ग्रामीणों के साथ साझा किए मुद्दे

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।