Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान संघ 23 फरवरी से जिले में जल के लिए आन्दोलन करेगा

किसान संघ 23 फरवरी से जिले में जल के लिए आन्दोलन करेगा


सरदारशहर। भारतीय किसान संघ की तहसील बैठक प्रान्त कोषाध्यक्ष श्रीचन्द सिद्ध के सानिध्य में तहसील अध्यक्ष अमिलालगर गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी फसल खराबा, बिजली सम्बन्धी विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सिद्ध ने 23 फरवरी से जिले में जल के लिए आन्दोलन की तैयारियों पर चर्चा की और बताया कि आगामी एक मार्च तक अधिक से अधिक ग्राम इकाइयों का गठन करते हुए भारतीय किसान संघ की स्थापना दिवस को प्रत्येक ग्राम इकाई में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मामराज तरड़, तहसील उपाध्यक्ष मोहनलाल फगेडिया चारणवासी, भानीपुरा तहसील अध्यक्ष शैतान गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष सुनील कस्वां बिकमसरा, तहसील मंत्री रामलाल पुरोहित मालसर, सहमंत्री गोविन्द धेड़ू भैरूसर, रामकरण खीचड़, तोलाराम पुनियां बैजासर, मुखराम हुड्डा ढाणी सुहाना, मुलाराम सारण बंधनाऊ, नेतराम भादू, उदाराम सारण, भंवरलाल सारण, हंसराज मालसर आदि किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा