Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बजट में ऐतिहासिक सौगात दिलाने पर विधायक बुड़ानिया का किया सौगात

बजट में ऐतिहासिक सौगात दिलाने पर विधायक बुड़ानिया का किया सौगात

तारानगर

हाल ही में मुख्यमंत्री बजट घोषणा में तारानगर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात लाने पर तारानगर के वार्ड 27 के लोगों ने किसान नेता हरिसिंह बेनीवाल के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। किसान नेता बेनीवाल ने बताया कि किसानों के मसीहा विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया के बदौलत तारानगर को बहुत बड़ी व ऐतिहासिक सौगात मिली है। बेनीवाल ने बताया कि बजट में तारानगर विधानसभा क्षेत्र को नहर, तारानगर हॉस्पिटल का उप जिला हॉस्पिटल होना, तारानगर में कृषि महाविद्यालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यलय की स्वीकृति सहित कई अन्य बड़ी सौगात तारानगर को मिली है। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधायक बुड़ानिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य साहित्याचार्य प्रसिद्द पंडित गोपाल शास्त्री ने कहा बजट में तारानगर के लिए जो घोषणा हुई है वो काबिलेतारीफ है विधायक बुड़ानिया का जितना धन्यवाद ज्ञापित किया जाए उतना कम है। विधायक बुड़ानिया ने असम्भव को भी सम्भव कर दिखाया है। इस दौरान गोविन्द प्रशाद शर्मा, किशनलाल शर्मा, दीपचंद महर्षि, विद्याधर शर्मा, विजय शर्मा, पं. गौतम, अमरसिंह बेनीवाल, कमल प्रसाद शर्मा, लीलाधर संखोलिया, राकेश शर्मा, पवन शर्मा, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा