Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राजस्थान

राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा का बड़ा निर्णय: 20 नवंबर को होगा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन

राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा ने भीलवाड़ा में आगामी 20 नवंबर 2026 को चतुर्थ सामूहिक विवाह आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य फिजूलखर्ची पर रोक लगाना है।

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा का बड़ा निर्णय: 20 नवंबर को होगा चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन

कोटडी, भीलवाड़ा। राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आगामी 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर कोटडी स्थित जाट धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता और प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल कुडी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में समाज में बढ़ती दिखावटी शादियों और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का आह्वान किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन उस क्षेत्र में किया जाएगा, जहाँ से सर्वाधिक जोड़ों का पंजीयन होगा। कोटडी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने आयोजन को अपने क्षेत्र में रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर कैलाश गोदारा ककरोलिया घाटी को कोटडी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही छगनलाल डगेर, भगवान लाल कारवाल और संजय थरोदा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों से जोड़ों के पंजीयन की घोषणा की। बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज गढ़वाल ने कपड़ा प्रथा के स्थान पर नकद लिफाफा देने की अपील की, ताकि शादियों को सरल बनाया जा सके। महासभा के महामंत्री शोभाराम तोगडा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए दिखावे की होड़ छोड़कर सादगी को अपनाना अनिवार्य है।

समाज ने एक ऐतिहासिक संकल्प लेते हुए तय किया कि शादी के दौरान आभूषणों पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ही खर्च किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अंबालाल डकावा ने शिक्षा को बढ़ावा देने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि दिखावे के बजाय शिक्षा और सादगी पर खर्च करना समाज के भविष्य के लिए बेहतर है।

महासभा ने देश भर के उन सभी समाजसेवियों को आमंत्रित किया है जो फिजूलखर्ची रहित विवाह करना चाहते हैं। 20 नवंबर 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह में शामिल होकर समाज के लोग इस पहल को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।