Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश का अभिभाषक संघ ने किया स्वागत 

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश का अभिभाषक संघ ने किया स्वागत 


सरदारशहर। शहर के मेगा हाईवे पर स्थित अशोक स्तंभ सर्किल पर अभिभाषक संघ सरदारशहर के अध्यक्ष माणकचंद भाटी के नेतृत्व में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल गर्ग राजगढ़ जाते समय अल्प समय के लिए रुकने पर सरदारशहर अभिभाषक संघ के बैनर तले अभिभाषक संघ के एडवोकेट व शहर के गणमान्यजनों ने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश का माला पहनाकर स्वागत किया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष माणकचंद भाटी के नेतृत्व में भव्य स्वागत से अभिभूत होकर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल गर्ग ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष माणकचंद भाटी ने बताया कि राजस्थान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन था। राजगढ़ में भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल गर्ग सरदारशहर होकर राजगढ़ जाने पर उनका अभिभाषक संघ के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष माणकचंद भाटी, एडवोकेट गौतम दहिया, एडवोकेट नरेश भाटी, सोहनलाल सैनी, देवीसिंह राजपुरोहित, इकबाल टाक, राजेंद्र सारण, प्रकाश खेतान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों ने न्यायाधीश का स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा