Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने 2 घंटे कार्य का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, राइट टू हेल्थ बिल का किया विरोध

राजकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने 2 घंटे कार्य का बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, राइट टू हेल्थ बिल का किया विरोध

सरदारशहर। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में राजकीय अस्पतालों के डॉक्टरों ने राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पतालों के समर्थन में 2 घंटे पेन डाउन हड़ताल करके विरोध प्रदर्शन करते हुए निजी अस्पतालों को साथ देने की सहमति जताई। अस्पताल के वरिष्ठ डॉ निर्मल पारीक के नेतृत्व में डॉ किशन सिहाग ने बताया शनिवार को राज्यभर के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों की ओर से जयपुर में रैली निकाली जाएगी। जिसमें विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सांकेतिक रैली प्रदर्शन के बाद आंदोलन को व्यापक रूप देने की रूपरेखा तय होगी। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों के समर्थन में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने 2 घंटे पेन डाउन हड़ताल करके सुबह 9 से 11बजे तक समर्थन किया है। पेन डाउन हड़ताल के चलते सुबह हॉस्पिटल में मरीजों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ चंद्रभान जांगिड़, डॉ निर्मल पारीक, डॉ संदीप बिजारणिया, डॉ अजीत चौधरी, डॉ अविकल्प, डॉ संजय बडगुर्जर, डॉ किशन सिहाग, डॉ गजेंद्र मीणा, डॉ स्वाति गेट, डॉ भगवती मोटसरा, डॉ वंदना, डॉ पवन शर्मा, जेठमल शर्मा डॉ चंद्रन मोटसरा, डॉ दीनदयाल पारीक, डॉ हेमंत माटोलिया आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा