मोदी ने राम मंदिर का श्रेय लिया तो दान चोरी की जवाबदेही भी लेवे : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय

अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो तथा पूरे ट्रस्ट को भंग करके नए सिरे से ट्रस्ट का गठन किया जाए
जयपुर l कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करके अयोध्या के राम मंदिर के दान पेटी में चोरी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर का श्रेय तो ले लिया लेकिन अब अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटी में चोरी हुई है उसकी भी जवाब देही और जिम्मेदारी उन्हें सुनिश्चित करनी चाहिए अजय उपाध्याय ने कहा कि दान पेटी में चोरी होने का मामला सिर्फ आर्थिक चोरी के मामले तक सीमित नहीं है बल्कि यह करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और भावना को ठेस पहुंचाने से जुड़ा मामला है इसलिए इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जो एसआईटी का गठन किया है वह सिर्फ इस मामले में दोषी लोगों को बचाने के लिए किया है यह जांच टीम एक तरह से लीपापोती जांच टीम की तरह है जो करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है l
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
