Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ, जिला कलेक्टर ने किया संबोधित 

पर्यटक गाइड का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ, जिला कलेक्टर ने किया संबोधित 

अलवर। जिले के स्थानीय स्तर के पर्यटक गाइड का आठ दिवसीय प्रशिक्षण प्रात 10 बजे से अरावली होटल में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पर्यटक गाइड अलवर आने वाले पर्यटकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिससे जिले को पहचान भी मिल सकती है। उन्होंने नव चयनित गाइड को पर्यटन स्थानों की तथ्यपूर्ण जानकारी को रोचक तरीके से बताने में प्रवीण होने के साथ ही अलवर के अनछुए पहलू भी बताने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट गाइड बनने की दिशा मे काम करते हुए एक विधा में खुद को विशेषज्ञ बनाये, सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करें और विदेशी भाषा के साथ -साथ स्थानीय भाषा का भी इस्तेमाल करने का प्रयास करें। इस अवसर पर डीएफओ सरिस्का देवेन्द्र जगावत ने भी अलवर के वन्य जीवन की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सचिव, यूआईटी जितेंद्र नरूका, इतिहासकार नरेंद्र सिंह, हरिशंकर गोयल, होटल एसोसिएशन प्रतिनिधि दशरथ सिंह, नेचर गाइड निरंजन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन के सत्र में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बी एल महेंद्र और सहायक प्रोफेसर डॉ सुन्दर बसवाल ने राजस्थान के इतिहास पर व्याख्यान दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश