Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई

अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई

अलवर। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की पालना में नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा पुलिस जाप्ते के साथ न्यास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर विकास न्यास के सचिव जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि शालीमार नगर योजना की 120 फीट मुख्य सडक भाग में कई वर्षों पूर्व किये हुए अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। विज्ञान नगर योजना में आवाप्तशुदा भूमि में अवैध रूप से की गई तारबंदी एवं राठ नगर क्षेत्र में स्थानीय भूखण्डधारियों द्वारा सडक भाग में किये अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार राठ नगर क्षेत्र में स्थानीय भूखण्डधारियों द्वारा सडक भाग में किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा आगामी समय में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरूद्ध इस प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी तथा अतिक्रमण की पुनरावृति करने वाले अतिक्रमियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
इस दौरान यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी व कार्यपालक मजिस्ट्रेट सोहन सिंह नरूका, अतिक्रमण निरोधक अधिकारी दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार, सहायक अभियन्ता प्रभुदयाल, कनिष्ठ अभियन्ता मनोहर मीणा, सोनम बंसल, पटवारी अमित नरूका व थानाधिकारी शिवाजी पार्क एवं सदय मय पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश