Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाई डॉ0 देशबन्धु गुप्ता की जयन्ती  

माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाई डॉ0 देशबन्धु गुप्ता की जयन्ती  

डॉ श्रॉफ चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

अलवर। लुपिन समूह के जनक व पूर्व चेयरमैन डॉ0 देशबन्धु गुप्ता का जयन्ती समारोह माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि, लुपिन अलवर द्वारा लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के ग्राम सोराई में सेवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस दिवस पर संस्था के स्टेट हैड वेदप्रकाश शर्मा ने बताया की डॉ0 श्रॉफ चेरिटेबल आई हॉस्पिटल, अलवर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 195 मरीजों की नेत्र जॉच , बीपी, शुगर, विजन, कालापानी, नासूर आदि की निशुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गई तथा 47 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया व 50 मरीजों के चश्मे की जांच की गई। मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों का संस्था के सहयोग से निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम सोराई के वर्तमान सरपंच लियाकत अली ,भूतपूर्व सरपंच हाजी मोहर खान, डॉ0 श्रॉफ आई हॉस्पिटल के डॉ0 वासिद अली , डॉ0 सौरभ व प्रबंधक चरण मैसी , कम्युनिटी इंचार्ज समुंदर सिंह एवम समस्त तकनीकी स्टाफ उपस्थित थे तथा संस्था के कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा, दीपक महाजन, ब्लॉक कोर्डीनेटर संतोष गुप्ता, विमलेश सैन ,रामवीर , समाजसेवी रफीक खान आदि ने सहयोग प्रदान किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश