Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उद्योग मंत्री ने नगर परिषद भिवाडी के विकास कार्यों हेतु 4 करोड 65 लाख रूपये का चेक सौंपा

उद्योग मंत्री ने नगर परिषद भिवाडी के विकास कार्यों हेतु 4 करोड 65 लाख रूपये का चेक सौंपा

अलवर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने भिवाडी के बीडा कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास हेतु दिशा-निर्देश दिये।
मंत्री रावत ने बीडा भिवाडी के सीईओ व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि भिवाडी क्षेत्र में बीडा के तहत संचालित विकास कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गति प्रदान करे। उन्होंने नगर परिषद भिवाडी को विकास कार्यों हेतु 4 करोड 65 लाख रूपये का चेक सौंपा। इस दौरान तिजारा विधायक संदीप यादव, नगर परिषद भिवाडी के चेयरमैन शीशराम, उप सभापति बलजीत दायमा, बीडा भिवाडी के सीईओ रोहिताश्व सिंह तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश