Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वरकोकिला लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

स्वरकोकिला लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

खैरथल। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर कस्बे के 40 फुटा रोड पर किसान नेता टिल्लू शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खैरथल प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खुराना एवं वरिष्ठ पत्रकार हीरा लाल भूरानी ने बताया कि सोमवार को किसान नेता टिल्लू भाई शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने भारत रत्न स्वर कोकिला दीदी लता मंगेशकर की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर किसान नेता टिल्लू भाई शर्मा ने संबोधित करते हुए भारत रतन दीदी लता मंगेशकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बाबूलाल (संगम) शर्मा ,विजय बचानी , डॉ कुमावत दीक्षित , पत्रकार मनीष मिश्रा , दयाल दास ,आश्रम यादव , प्रेम वशिष्ठ ,सागर चंदवानी ,तुषार खंडेलवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश