Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को किया निर्देशित

आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को किया निर्देशित

अलवर

नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने सोमवार को परिषद सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान सभापति घनश्याम गुर्जर भी मौजूद रहे आयुक्त बिश्नोई में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी शाखा में पेंडिंग पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण करवाएं। साथ ही पट्टो से संबंधित शाखा के प्रभारी और कर्मचारियों को भी निर्देशित किया। आयुक्त विश्नोई ने अतिक्रमण और पशु पकड़ शाखा के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सात दिवस के भीतर शहर में लगे अवैध होर्डिंग व बैनर हटवा कर नियम अनुसार जुर्माना वसूलने की कार्यवाही करें। साथ ही शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाना सुनिश्चित करें। साथ ही रोशनी शाखा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट से टाइमर का ध्यान रखा जाए और आवश्यकतानुसार इन्हें बदला जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टो से संबंधित पेंडिंग पत्रावली का निस्तारण संबंधित शाखा 1 माह के भीतर करवाना सुनिश्चित करें वहीं नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने मंगलवार को शहर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण मीणा सहित विभिन्न सेक्टर प्रभारियों को साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश प्रदान किए नगर परिषद आयुक्त विश्नोई ने अंबेडकर नगर स्थित टंचिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा फायदा भी आमजन को दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान परिषद के स्थाई और अनुबंधित सफाई कर्मचारियों के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नोटिस दिए जाने तथा संबंधित संवेदक के पेनल्टी काटने का निर्देश दिया। नगर परिषद के 10 स्थाई सफाई कर्मचारी और अनुबंधित संवेदक के 17 सफाई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश