Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री जूली ने किया करीब 260 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडकों का शिलान्यास

मंत्री जूली ने किया करीब 260 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडकों का शिलान्यास

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों के नये आयाम स्थापित कर रही है।
मंत्री जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र में चूहडसिद्ध सडक से बाला डेहरा तक 25 लाख रूपये व चूहडसिद्ध रोड अमृतबास से धोकडी तक 21.36 लाख रूपये की राशि से डामर सडक, विजय मंदिर से उलाहेडी तक 60 लाख रूपये व घाटीबास से चांदौली की ओर 29.70 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का एवं कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत अलवर - बहरोड रोड पर तेलिया बास नंगलासेढ से नांदनहेडी तक 99.40 लाख रूपये की राशि से बनने वाली मिसिंग लिंक सडक, मुख्य सड़क से शाहपुर सडक का डामरीकरण रिनिवल कार्य हेतु 22.90 लाख का शिलान्यास किया ।

ये की घोषणाएं

मंत्री जूली ने चांदौली में श्मशान घाट का रास्ता बनवाने, खेल स्टेडियम निर्माण कराने, मस्जिद के पास बोरिंग कराने, चांदौली मुख्य सडक से रोजा का बास तक सीसी सड़क बनवाने, धोकडी से शाहपुर बाईपास सडक का निर्माण एवं चूहडसिद्ध क्षेत्र के गेट पर बसी आबादी के विस्तार कराने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सडकें विकास की धुरी होती है जो रोजगार के साथ-साथ विकास के द्वार भी खोलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बडी संख्या में सडक निर्माण के कार्य किए गए है। इन सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन के साथ-साथ विकास को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में सडकों का जाल बिछाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, शिक्षा को तकनीकी रूप देते हुए बडी संख्या में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय, उद्योगों को बढावा देने हेतु नियमों में सरलीकरण सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य कर सुशासन का प्रमाण दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को लाभांवित कराने के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिनका जागरूक रहकर लाभ उठावे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व उपलब्धियों की पुस्तिका का वितरण किया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

RPF और RPSF जवानों को मिलेगा दिवाली बोनस, रेलवे ने जारी किए आदेश