अलवर
राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ लाल थदानी काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया गया
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

खैरथल। अंतरराष्ट्रीय साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ लाल थदानी को प्रतिष्ठित काव्य श्री सम्मान से 5 फरवरी को नई दिल्ली के हिन्दी भवन में अलंकृत किया गया। डॉ लाल थदानी ने अशोक चक्र विजेता नायब सूबेदार गुरनाम पर आनलाईन 201 रचनाकारों के साथ दोहाकार काव्य पाठ किया था।
डॉ थदानी का नाम भी गोल्डन बुक आफ रिकार्ड्स में शामिल हो गया है। इससे पूर्व संस्था द्वारा भारत के भारत रत्न विषय पर 301 कवियों द्वारा काव्य पाठ कर गोल्डन बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज हो कर डॉ लाल थदानी भी अंतरराष्ट्रीय काव्य रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए थे।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
