Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस सफाई कर्मचारियों बांटे कंबल 

सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस सफाई कर्मचारियों बांटे कंबल 

लक्ष्मणगढ़।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस तथा राजस्थान भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल, लक्ष्मणगढ़ की ओर से नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 200 सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरित कर सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ एवं जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का विचार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” भाजपा का मूल मंत्र है और सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियां जनकल्याण, पारदर्शिता एवं सुशासन की मिसाल हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, जिला महामंत्री राजेश रोलण, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, जिला मंत्री डॉ.अर्चना पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार, नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव भगवान बगड़िया, गृह मंत्रालय हिंदी भाषा सलाहकार करण सिंह, जिला सदस्य कुसुम पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, शिव बक्श पटवारी, मनोज शर्मा, प्यारेलाल कटारिया, जिला परिषद सदस्य रतन गोदारा, पार्षद रामावतार पंवार, कमल शर्मा, दीनदयाल जोशी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष बाल्मीकि, राजेश जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनीत सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अयूब बागडोदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सुभाष जांगिड़, अशोक पुजारी, मनीष जांगिड़, विक्रम तंवर, रामप्रसाद जड़िया, सज्जन पारीक, अंकित सुरोलिया एवं शहर मण्डल के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

आपकी जेब में 20 का सिक्का असली है या नकली, देखिए आरबीआई की गाइडलाइन