Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आपकी जेब में 20 का सिक्का असली है या नकली, देखिए आरबीआई की गाइडलाइन

20 रुपये का जो सिक्का आपके पास है, वह असली या नकली। इसके लिए RBI की Guidelines भी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के नियमों के के अनुसार 20 रुपये के जिन सिक्को में 12 किनारे है, बायोमेटेलिक बनावट हैं और 8.54 ग्राम वजन है, वह पूरी तरह से असली हैं। देखिए आरबीआई की गाइडलाइन,,,,

RBI Coin Guidelines
RBI Coin Guidelines

RBI Coin Guidelines: आजकल छोटे नोटों की कमी बाजार में बनी हुई है। ऐसे में सिक्कों का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हालांकि शुरू से ही सिक्कों का परिचलन व्यापारियों से लेकर आम लोगों की नजर में संदिग्ध रहा है, लेकिन कागजी नोट नहीं होने के कारण को अब धड़ल्ले से स्वीकार किया जा रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जो सिक्का आपके पास है, वह असली है या नकली

हालांकि भारतीय रिवर्जव बैंक द्वारा जो भी करेंसी जारी जाती है, वह पूरी तरह से लीगल टेंडर होती है। वहीं कुछ लोग मार्केट में नकली करेंसी भी बाजार में उतार देते हैं। आजकल नकली 20 रुपये के सिक्कों पर काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि पिछले दिनों ही पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत में एक ऐसी फैक्टरी को पकड़ा था, जो 20 रुपये के नकली सिक्के बना रही थी।

ऐसे में आप घर पर ही आसानी से यह पहचान कर सकते हैं कि 20 रुपये का जो सिक्का आपके पास है, वह असली या नकली। इसके लिए RBI की Guidelines भी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के नियमों के के अनुसार 20 रुपये के जिन सिक्को में 12 किनारे है, बायोमेटेलिक बनावट हैं और 8.54 ग्राम वजन है, वह पूरी तरह से असली हैं।

लोगों को हो रही परेशानी

दरअसल नकली सिक्कों के मामले सामने आने के बाद लोगों को परेशानी होती है। क्योंकि कई दुकानदार ऐसे सिक्के लेने से साफ मना कर देते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि सभी को 20 रुपये के सिक्कों की शुद्धता को लेकर जानकारी हो।

पहली पहचान : सिक्के के किनारे और आकार

आरबीआई द्वारा जारी की गई पहचान के तहत सबसे पहले यह देख लें कि जो सिक्का आपके पास है, उसका आकार कैसा है और इसके किनारे कैसे हैं। क्योंकि असली 20 रुपये के सिक्के की बनावट काफी अलग है। यह सिक्का पूरी तरह से गोल नहीं बनाया गया है। इसमें 12 किनारे या कोण बने हुए हैं।

दूसरी पहचान : सिक्के का वजन

इसके बाद असली सिक्के की पहचान इसके वजन से भी की जा सकती है। आईबीआई का कहना है कि वजन के साथ-साथ असली सिक्के का आकार भी निर्धारित मानकों के अनुसार होता है। क्योंकि असली 20 रुपये का सिक्का 8.54 ग्राम का है। साथ ही असली सिक्का 27 मिलीमीटर व्यास में बना होता है।

तीसरी पहचान : बायोमेट्रिक बनावट

आरबीआई कहता है कि 20 रुपये के सिक्के को 2 अलग अलग धातुओं से बनाया गया है। इसका बाहरी हिस्सा निकल सिल्वर का है, जबकि बीच का गोल भाग निकल ब्रास से बना हुआ है। इससे देख कर असली सिक्के की पहचान की जा सकती है।

चौथी पहचान : डिजाइन

आरबीआई द्वारा बनाया गया असली 20 रुपये का सिक्का खास डिजाइन से तैयार किया गया है। इस सिक्के पर जिस प्रकार की नक्काशी होती है, यही इसको नकली सिक्के से अलग करती है। इस पर कई ऐसी पहचान हैं, जैसे अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते के साथ 20 अंक को बहुत ही का अंक गहरा और उभरा हुआ है। यदि किसी सिक्के में यह अंक और अक्षर धुंधले हैं तो यह समझ जाएं की यह नकली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 231 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, नूंह समेत कई जिलों को मिली सौगात