Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगरपालिका खैरथल द्वारा सब्जी मंडी के गेट नंबर एक पर बनवाई नाली एवं मंडी में सड़क पर हुए गड्ढे भरवाए

नगरपालिका खैरथल द्वारा सब्जी मंडी के गेट नंबर एक पर बनवाई नाली एवं मंडी में सड़क पर हुए गड्ढे भरवाए

खैरथल। कस्बे के रेलवे फाटक के पास सब्जी मंडी में गेट नंबर एक पर मेन बाजार में जाने वाले मार्ग पर एक नाली पिछले कई महीनों से टूट जाने पर गंदा पानी सड़क पर फैलता रहता था।जिसकी शिकायत सब्जी मंडी फल एवं सब्जी अध्यक्ष धर्मदास गनवानी एवं गोपाल नेता ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी नहीं होने पर पालिका के कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा को अवगत कराया कि गन्दे पानी से सब्जी मंडी में आने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को भी गंदे पानी की सड़ांध में बैठना पड़ता है। पालिका के कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा ने आज सब्जी मंडी में पूर्णमासी का अवकाश होने पर पालिका के वार्ड पार्षद बलबीर सैनी के साथ सब्जी मंडी का मौका मुआयना किया तथा मजदूर एवं मिस्त्री को बुलाया और नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया तथा सब्जी मंडी की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को सीमेंट एवं रोड़ी से भरवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी