Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इलाज कराने आई महिला से की अभद्रता

इलाज कराने आई महिला से की अभद्रता


मातोर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक का मामला, मामले की दोनों पक्षों ने कराई रिपोर्ट दर्ज

खैरथल। कस्बे के मातोर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पर कंधे के दर्द का इलाज कराने आई एक महिला के साथ चिकित्सक द्वारा अभद्र हरकत करने का मामला खैरथल थाने में दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 22 निवासी सुच्चा सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी को शनिवार दोपहर दिखाने मातोर रोड स्थित देवीसिंह पटेल के क्लिनिक पर गया था वहां सीट पर बैठे डॉ जे पी शर्मा ने उसकी पत्नी को कमरे में ले जाकर बिना सहमति के कपड़े खोल कर गलत हरकत करने की कोशिश की। पत्नी के शोर मचाने पर उसने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी के कपड़े खुले हुए थे, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ जे पी शर्मा ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
उधर, क्लिनिक पर नर्सिंग का कार्य करने वाली घाटला निवासी मोनिका जाटव ने मामला दर्ज कराया कि शनिवार दोपहर सुच्चा सिंह अपनी पत्नी के कंधे में दर्द की शिकायत पर क्लिनिक पर आया। डॉ ने दर्द की थेरेपी के लिए कमरे में महिला का इलाज शुरू करते ही सुच्चा सिंह ने आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी