Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जीवन में रक्तदान से बड़ी मानव सेवा नहीं हो सकती - जितेंद्र सिंह 

जीवन में रक्तदान से बड़ी मानव सेवा नहीं हो सकती - जितेंद्र सिंह 

अलवर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है जिसे निभाने में कोई मजहब और धर्म आडे नहीं आता। सिंह रविवार को वैशाली नगर स्थित रोटरी ब्लड बैंक में समाजसेवी राकेश बैरवा के जन्मदिन पर रक्तवीरों का हौसला बढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंदांे को आवश्यकता पडने पर रक्त उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन का सबसे अनुपम व अनूठा उपहार रक्तदान है। जीवन में इससे बड़ी मानव सेवा नहीं हो सकती। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने नौजवान रक्तवीरांे का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विशेष दिनों जन्मदिन, शादी, सालगिरह, पुण्यतिथि आदि पर फिजूलखर्ची से बचकर सामाजिक सरोकार की दिशा में रक्तदान जैसे आयोजन वाकई में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं व डेंगू रोगियों के जीवन को रक्तदान के माध्यम से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में धीरे-धीरे रक्तदान को लेकर जागृति आ रही है। इस अवसर पर 57 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, डेयरी चैयरमैन विश्राम गुर्जर, प्रधान दौलतराम जाटव, वीरवती, संजीव बारेठ सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी