Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नर्सिंग शिक्षकों का प्रान्तीय सम्मेलन जयपुर में ,पोस्टर का हुआ विमोचन 

नर्सिंग शिक्षकों का प्रान्तीय सम्मेलन जयपुर में ,पोस्टर का हुआ विमोचन 



अलवर। नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( एन टी ए आई) द्वारा आयोजित प्रान्तीय नर्सिंग शिक्षक सम्मेलन आज 5 फरवरी को जयपुर एस एम एस अस्पताल स्थित जे एम ऐ हाल में आयोजित किया जाएगा ।
प्रदेशाध्यक्ष पुरषोत्तम कुम्भज व प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह यादव ने बताया कि जिसमे प्रदेशभर नर्सिंग शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा उनकी मांगों व नर्सिंग शिक्षा में नवाचारों पर चर्चा करेंगे।
अलवर जिले से भी जिलाध्यक्ष एन टी ए आई रोशन लाल सैनी के नेतृत्व में नर्सिंग शिक्षक शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर सामान्य चिकित्सालय स्थित जी एन एम टी सी परिसर में पोस्टर का भी विमोचन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष रोशन सैनी, प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष नर्सेज़ राजपाल सिंह यादव, योगेश गुप्ता, सरस्वतीकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेश जायसवाल, रश्मि चौधरी, संजय शर्मा, पदम यादव, देवकीनंदन मीना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी