Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ब्लॉक अध्यक्ष संगठन का एक बहुत महत्वपूर्ण पद है - जितेंद्र सिंह 

ब्लॉक अध्यक्ष संगठन का एक बहुत महत्वपूर्ण पद है - जितेंद्र सिंह 

अलवर। शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में फूलबाग पहुंचकर भंवर जितेंद्र सिंह का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया अलवर शहर कांग्रेस ब्लॉक (अ) के अध्यक्ष जयदीप आर्यन एवं ब्लॉक (ब) के अध्यक्ष प्रीतम सिंह मेहँदीरत्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व ए आई आई सी सी महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह एवं कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं धन्यवाद किया।
भंवर जितेंद्र सिंह ने दोनो नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जितेंद्र ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन का एक बहुत महत्वपूर्ण पद है। अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में आप दोनों को मेहनत औऱ लगन से कार्य करते हुए आम आदमी को कांग्रेस के रीति नीति से अवगत कराना होगा।
इस अवसर पर जोगेंद्र कोचर, संजय यादव, रिपुदमन गुप्ता, मुकेश सारवान, डीसी मीणा, पायल चौधरी, गौरव यादव, नारायण साईवाल, बीना नरूका, गौरीशंकर विजय, धारा सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी