Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गोविन्दगढ प्रधान को बर्खास्त करने विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम  दिया ज्ञापन

गोविन्दगढ प्रधान को बर्खास्त करने विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम  दिया ज्ञापन


अलवर। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में गोविन्दगढ प्रधान रसनम बाई को प्रधान पद से हटाने के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम एस डी एम अलवर सोहन सिंह नरुका को ज्ञापन दिया गया। ज़िला अध्यक्ष ने बताया की रसनम बाई की जगह पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 के प्रतिनिधि लियाकत खान को प्रधान बनाया गया जो कि बिल्कुल गलत है ये मनमाना और तानाशाही रवैया है इसे भाजपा कभी बर्दास्त नही करेगी। इस ज्ञापन के माध्यम से भाजपा माँग करती है कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश वापस लिया जाए और जनता के द्वारा चुनी हुई प्रतिनिधि रसनम बाई को प्रधान पद पर बहाल करने का आदेश प्रदान करे। ज्ञापन के दौरान जिला महामंत्री पवन जैन, शिवलाल मीणा, हरिशंकर खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, सतीश यादव, तरुण जैन, गोरधन सिसोदिया, नरपत सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल, उम्मेद चौहान, विजय कोली, भाविक जोशी, राकेश यादव, दिनेश गुप्ता, मुकेश जायसवाल, भपेंद्र राघव, चंद्रप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी