Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खैरथल के रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले सिस्टम नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान

खैरथल के रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले सिस्टम नहीं होने से यात्री हो रहे परेशान

खैरथल। कस्बे के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले सिस्टम नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। दोनों प्लेटफार्म पर इस समस्या के कारण बुजुर्ग, दिव्यांगजन, सहित महिला यात्रियों तथा बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को खैरथल विकास मंच एवं अन्य संगठनों की ओर से इस समस्या के संदर्भ में मांग पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। विदित रहे कि कस्बे के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो नंबर पर कोच डिस्प्ले सिस्टम नहीं होने से आरक्षित टिकटधारी, बुजुर्गों, दिव्यांगजन सहित महिलाएं परेशान हैं। आरक्षित कोच में यात्रा करने के लिए भागदौड़ के चलते दुर्घटनाएं घटित होने का अंदेशा बना रहता है। आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की पीड़ा उस समय और बढ़ जाती है जब रेलवे अधिकारी भी इस समस्या के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं देते।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी