Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महाशिवरात्रि पर स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

महाशिवरात्रि पर स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


अलवर। सेवा भारती समिति ने बुधवार को स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
सेवा भारती समिति के जिला प्रचार मंत्री प्रशांत बिंदल ने जानकारी देते हो बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके तहत शहर के मुख्य मार्ग से पथ संचलन किया गया। सेवा भारती समिति अलवर द्वारा इस कार्यक्रम में नंगली सर्किल पर सभी पथ संचालन स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
जिसमें सेवा भारती समिति से जिला मंत्री राजन मल्होत्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक आहूजा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारमंत्री प्रशांत बिंदल, अजय वर्मा, ताराचंद इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में नहीं होगा किसी प्रकार का निजीकरण, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा