Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा जिला अध्यक्ष गुप्ता ने किया कार्यालय का निरीक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष गुप्ता ने किया कार्यालय का निरीक्षण

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आज मंगलवार को अंबेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सभी विभागों में कार्य सुचारू रूप से चले इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि कार्यालय पर प्रतिदिन कोई ना कोई पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे इस हेतु सोमवार को महिला मोर्चा अध्यक्ष मंगलवार को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बुधवार को एससी मोर्चा गुरुवार को एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुक्रवार को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रविवार को युवा मोर्चा अध्यक्ष को अपने पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए जिलाध्यक्ष के साथ जोगिंदर गुप्ता, प्रमोद विजय, दीपक पंडित, गोवर्धन सिसोदिया, उम्मेद चौहान, विजय कोली, जय भगवान जाटव, मोनिका शर्मा, आरती बहुगुणा, नीलिमा गुप्ता, सुनीता शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी