Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषक उपहार योजना के तहत जारी ई उपहार कूपनों के निकाले ड्राॅ

कृषक उपहार योजना के तहत जारी ई उपहार कूपनों के निकाले ड्राॅ

खैरथल। कृषि उपज मंडी समिति खैरथल में सोमवार को राज्य सरकार की ओर से संचालित कृषक उपहार योजना के तहत ई उपहार कूपनों की लाटरी निकाली गई। जिनमें दो किसानों को 25-25 हजार, दो को पन्द्रह - पन्द्रह हजार व दो को दस - दस हजार रुपए के पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी।
कृषि उपज मंडी समिति खैरथल के सचिव सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि एक जुलाई 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक जारी ई नाम के माध्यम से ई पैमेन्ट पर जारी 177 कूपन एवं गेट पास की विक्रय पर जारी 197204 कूपनों की लाटरी निकाली गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार खैरथल निवासी मंजू व फरीदाबाद निवासी अमर सिंह के नाम रहा। जबकि द्वितीय स्थान पर रेवाड़ी हरियाणा निवासी ताराचंद व मुंडावर निवासी इन्द्र सिंह तथा तृतीय स्थान पर खैरथल निवासी अजीत सिंह व इब्राहिम पुर निवासी गोवर्धन रहे।
सचिव सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि उक्त लाटरी के आयोजन में प्रशासक प्रतिनिधि नायब तहसीलदार रामकिशन, क्षेत्रीय उप निदेशक इसाक हारून खान, तकनीकी निदेशक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी प्रवीण अग्रवाल, व्यापार समिति अध्यक्ष अशोक डाटा आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी