Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम वासियों ने बिजली की कटौती से परेशान होकर लगाया जाम 

ग्राम वासियों ने बिजली की कटौती से परेशान होकर लगाया जाम 

थानागाजी। बिजली की कटौती से परेशान होकर थानागाजी तहसील के ग्राम बामनवास चौगान में समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर मुख्य सड़क मार्ग को जाम करके धरना प्रदर्शन किया ग्राम वासियों ने 1 दिन पूर्व थानागाजी उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीणा को ज्ञापन के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर ग्राम वासियों ने मुख्य सड़क मार्ग को बंद कर दिया जिससे करीब 2 घंटे मुख्य सड़क मार्ग बंद रहने से आवाजाही बंद रही और राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा ग्राम वासियों की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री रूबीया उपाध्याय मौके पर पहुंची और बिजली समस्या की सारी बातें सुनकर उन्होंने ग्राम वासियों का साथ देते हुए धरने पर बैठी और इस समस्या के बारे में थानागाजी प्रशासन को अवगत कराया और धरना स्थल पर बैठकर शांति पूर्वक बिजली समस्या की मांग को रखा और कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए करीब 2 घंटे तक यह जाम लगा रहा और सूचना प्राप्त होते ही थानागाजी बिजली विभाग के जेईएन अमित शर्मा ईएस रोहिताश योगी कानुगो, पटवारी , लाइनमैन मौके पर पहुंचे।
रूबिया उपाध्याय ने बिजली शिफ्ट समय सुबह 3 से 5 और रात्रि 8 से 10 बदलकर सुबह 5 से 7 और शाम 5.30 बजे से 10 बजे तक रखने की बात कही। इस पर जेईएन अमित शर्मा ने उपर अधिकारियों से बात कर समय शिफ्ट की बात कही इस दौरान रोशन शर्मा, बंशीधर शर्मा, हनुमान शर्मा, उमराव शर्मा, सूर्यप्रकाश , विमल प्रजापत, जयराम कटारिया, गोपाल शर्मा, महेंद्र कोहली, अमित , लक्ष्मण मीना, रामकेश मीना, कालू पांचाल, धर्मचंद, रूपनारायण, खेमराज, अंकित, कालू मीना, सत्यनारायण, रामोतार लाटा, संजय, राजू, किशनलाल, कमलेश, रामजीलाल प्रधान , कजोड़ गुप्ता, जगदीश बुरावत, गोपीराम गुर्जर सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी