Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष रुप से की जा रही है चेकिंग 

यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष रुप से की जा रही है चेकिंग 

अलवर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस के द्वारा काफी सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है और इसी क्रम में सहायक सुरक्षा आयुक्त रेवाड़ी अवतार सिंह तूर के निर्देशन में अलवर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी नीतू बैरागी और राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी मोहनसिंह द्वारा संयुक्त रूप से मय स्टाफ स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया गया। स्टेशन परिसर में मौजूद ऑटो चालक, कुली वेंडर इत्यादि को सुरक्षा बिंदुओं के बारे में जागरूक किया, संयुक्त चेकिंग के दौरान संदिंग्धों के सामान की जाँच की गई और यात्रियों को जागरूक किया कि किसी भी लावारिस वस्तु को ना छुए, संदिग्ध की सूचना रेसूब थाना या जीआरपी को तुरंत दे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी