Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर: जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा, 225 वर्ग मीटर से बड़े भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

अलवर: जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा, 225 वर्ग मीटर से बड़े भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

अलवर।जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूजल स्तर सुधार और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विभिन्न निर्देश दिए गए।

उन्होंने 26 जनवरी तक जिले की सभी 294 ग्राम पंचायतों के जल संरक्षण प्लान तैयार करने, प्राचीन बावड़ियों के जीर्णोद्धार और प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 रूफटॉफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश दिए।

शहर में 225 वर्ग मीटर से बड़े निजी भवनों में एक माह के भीतर रूफटॉफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से बनवाने का निर्देश दिया गया। खराब सिस्टम को दुरुस्त कराने और नई सड़कों में नालियों का प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

भूजल स्तर सुधार के लिए एनीकट निर्माण और मिनी एसटीपी की योजना पर चर्चा हुई। सीएसआर फंड से बावड़ियों के जीर्णोद्धार और चिकित्सा संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित